24.8 C
Gondiā
Saturday, July 25, 2026
Home हिंदी खबरे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक का किया...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

0
28
अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बालाघाट,दि.०९ः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार 9 फरवरी को पुलिस लाइन बालाघाट में शहीदों के पराक्रम को प्रदर्शित करने वाले अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर प्रदेश की सुरक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 1990 से 2025 तक नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश की गौरवशाली यात्रा तथा बालाघाट जिले में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से नक्सल उन्मूलन अभियान में पुलिस बल की वीरता, रणनीति एवं शौर्यपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाया गया।blank
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल उन्मूलन अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वीरगाथा को नमन करते हुए पुलिस प्रशासन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शस्त्र बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक सर्व श्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, विवेक पटेल, मधु भगत, पूर्व राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, कमिश्नर श्री धनंजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.पी.व्यंकटेश्वर राव, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार, जबलपुर संभाग के कमिश्नर धनंजय सिंह, बालाघाट जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक विनीत जैन, कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित रहे।

blank