
अर्जुनी मोरगांव -नगर पंचायत विषय समिति सभापति पद का चुनाव मंगलवार, 24 फरवरी को हुआ. इसमें राष्ट्रवादी के दानेश साखरे निर्माण सभापति, भाजपा के यशकुमार शहारे जलापूर्ति सभापति व भाजपा की सपना उपवंशी स्वास्थ्य सभापति चुने गए हैं. उल्लेखनीय है कि यह चुनाव बिना किसी विरोध के हुआ. इस नगर पंचायत में भाजपा, राष्ट्रवादी व शिवसेना की सत्ता है.
राष्ट्रवादी के पार्षद को निर्माण सभापति चुने जाने से विधायक राजकुमार बडोले के सहयोग से शहर के विकास के लिए और निधि मिलेंगी और विकास को रफ्तार मिलेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. इस अवसर पर नगराध्यक्ष मंजूषा बरसागड़े, उपाध्यक्ष ललिता टेंभरे, पार्षद राधेश्याम भेंडारकर, सर्वेश भूतड़ा, दीक्षा शहारे, अतुल बंसोड़, ममता भैया, दिव्या पशिने, सुषमा दामले, शिला उइके, इंदु लांजेवार, पार्षद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कापगते, राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष लोकपाल गहाणे, पूर्व जिप अध्यक्ष यशवंत गणवीर, भाजपा महामंत्री लैलेश्वर शिवनकर उपस्थित थे. पीठासीन अधिकारी उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले, सहायक पीठासीन अधिकारी मुख्याधिकारी ज्ञानेश सोनवाने, प्रशासनीक अधिकारी दिलीप उईके, लिपीक सुमित मेश्राम ने चुनाव प्रक्रिया पुरी की. नए चुने गए सभापतिओं को वहां उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्द और मिठाई बांटकर बधाई दी.





