23.2 C
Gondiā
Friday, July 24, 2026
Home हिंदी खबरे नगर के होनहार छात्र श्रवण मूंदडा युपीएससी में उत्तीर्ण

नगर के होनहार छात्र श्रवण मूंदडा युपीएससी में उत्तीर्ण

0
159

* गोंदिया । शहर की सुप्रसिध्द फर्म  राधावल्लभ भागीरथ मुंदडा (आदित्य मेटल्स) परिवार के श्रवण ब्रजरतन मूंदडा ने ६ मार्च २०२६ को घोषित यु.पी.एस.सी. परिक्षा परिणाम में २७५ वी रैंक हासिल कर गोंदिया शहर ही नहीं अपितु पूरे देश में अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है। श्रवण मुंदडा ने प्रायमरी शिक्षा गोंदिया में ही अर्जित की। इसके पश्चात बी. काम. हिंदू कॉलेज दिल्ली युनिवर्सिटी से करने के पश्चात एमबीए, आय आय एम. कोलकाता से किया । इस समाचार का प्रसार होते ही संपूर्ण व्यापारी जगत, मित्र मंडली व समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाईयों व शुभकामनाएं दी जा रही है। श्री श्रवण मुंदडा ने इस सफलता को प्राप्त कर गोंदिया नगर को गौरवान्वित किया है ।

blank