27.3 C
Gondiā
Friday, July 24, 2026
Home हिंदी खबरे लिटिल स्टार कान्वेंट के वार्षिक स्नेह सम्मेलन मे शिक्षा, संस्कार और संस्कृति...

लिटिल स्टार कान्वेंट के वार्षिक स्नेह सम्मेलन मे शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का शानदार संगम

0
77

गोंदिया,८ मार्च- ग्रामीण क्षेत्र के होनहार मध्यवर्गीय बच्चों के लिए कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध लिटिल स्टार कॉन्वेंट एवं लोटस इंटरनेशनल स्कूल (अंबाटोली फुलचुर) के संयुक्त तत्वाधान मे वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे प्ले ग्रुप, नर्सरी, केजी 1, केजी 2, कक्षा 1 से पांचवीं कक्षा तक के बच्चो ने भाग लिया,
इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोंदिया के नगर अध्यक्ष सचिन शेंडे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसुम जायसवाल मैडम ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव नागपुरे, मिलन रामटेकर, नीलिमा पसीने, खुशाल कटरे सर , नीलम हलमारे, निशा गुप्ता , पूजा अग्रवाल, पीएसआई राउत मैडम की गरिमामई उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का सत्कार तिलक एवं पुष्पगुच्छ से किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अनेकता मे एकता के भारत की सांस्कृतिक धरोहर की नृत्य द्वारा प्रस्तुति कर सब का मन मोह लिया, बच्चों के शानदार प्रदर्शन देख कर माता-पिता पालक गण एवं दर्शक दीर्घा मंत्र मुग्ध हो गए, उद्घाटक सचिन शेंडे एवं सभी प्रमुख अतिथियों ने कम फीस में शानदार क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए लिटिल स्टार स्कूल के संचालक प्रभात जयसवाल जी को धन्यवाद दिया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम उम्र मे प्रतिभावान बनाकार एक मील का पत्थर राष्ट्र निर्माण के लिए बो दिया है, और बच्चों के सर्वांगीण विकास मे शिक्षा से बड़ा धन आज की तारीख में विश्व में कुछ नही”।
कार्यक्रम मे सांस्कृतिक नृत्य एवं कला के प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभावान बच्चो को पुरस्कार दिया गया, माता-पिता पालक गण, स्टाफ एवं दर्शक दीर्घा की बड़ी संख्या मे गरिमामई उपस्थिती रही, सभी के लिए स्कूल की ओर से प्रीति भोज का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रभात जयसवाल जी रहे एवं कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापिका ऊषा बघेले तथा कार्यक्रम सफल बनाने मे अथक प्रयास प्रणय जायसवाल, प्रफुल जायसवाल, सोमेश्वरी बिसेन, अंजली पटले रीना चौधरी, सरस्वती सिन्हा, रोहणी यादव सहित समस्त कर्मचारी और स्टाफ ने प्रयास किया।

blank