26.4 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home हिंदी खबरे अगरबत्ति फैक्ट्री जलकर खाक, 20 मशीन सहित लाखों का नुकसान

अगरबत्ति फैक्ट्री जलकर खाक, 20 मशीन सहित लाखों का नुकसान

0
86

गोंदिया. तहसील के नवेगांव-पांढराबोड़ी में स्थित गायत्री अगरबत्ति फैक्ट्री में रविवार की रात अचानक आग लगने से पुरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. इस घटना में 35-40 क्विंटल अगरबत्ति, 20 अगरबत्ति मशीन सहित लाखों रु. का माल जलकर खाक हो गया है.
जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिले कुछ गिने-चुने ही अगरबत्ति फैक्ट्रियां है. जिसमें एक फैक्ट्री नवेगांव-पांढराबोड़ी में स्थित गायत्री अगरबत्ति फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में रविवार की रात करीब 12.30 बजे अचानक आग लग गई. बताया गया कि यह आग शॉटसर्किट की वजह से लगी है. आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, साथ ही 12 से 13 अग्निशमन वाहनों घटना स्थल पर बुलाया गया. जिनकी मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग काबु में नहीं आई और सुबह तक आग बुझाने का प्रयास किया गया. इस बीच फैक्ट्री में रखे 35-40 क्विंटल अगरबत्ति, 20 अगरबत्ति मशीन, 7 ड्रायर मशीन, 2 मिक्सर मशीन सहित अन्य साहित्य जलकर खाक हो गया.