25.2 C
Gondiā
Friday, July 31, 2026
Home हिंदी खबरे अधूरे पड़े ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं..

अधूरे पड़े ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं..

0
46

भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकांत साहू ने सौपा विधायक विनोद अग्रवाल को ज्ञापन..

गोंदिया। शहर के रेलटोली में नाट्य संकुल का निर्माण शुरु किया गया था, लेकिन वह अनेक वर्षों से रुका पड़ा है, तथा जर्जर अवस्था का शिकार होने लगा है, जबकि वहीं अधूरे निर्माण कार्य के कारण यहां पर गांजा, शराब पीने वाले यहां पर आकर इसे नशे का अड्डा बनाने लगे हैं, तथा नगर परिषद की करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इस स्थिति में रेल टोली क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषीकांत साहू ने विधायक विनोद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर इस ऑडिटोरियम को सुव्यवस्थित करने एवं इसके अधूरे निर्माण की पूर्ण करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ऋषीकांत साहू ने भाजपा जिला महामंत्री सुनील केलनका, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर सेवक जितेंद्र पंचबुद्धे के नेतृत्व में विधायक विनोद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर शासन से आवश्यक निधि स्वीकृत कराने एवं कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपकर मांग की।