24.5 C
Gondiā
Saturday, August 15, 2026
Home हिंदी खबरे नागपुर में चोरी की वारदात: मनीष नगर में घर के आंगन से...

नागपुर में चोरी की वारदात: मनीष नगर में घर के आंगन से गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर

0
41
नागपुर-नागपुर के मनीष नगर इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर रात के समय घर के आंगन में घुसा और गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में दहशत और नाराजगी का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।