रमन मंत्री मंडल के अमर सबसे बड़े कमीशन खोर : कांग्रेस

0
26

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य भर में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए पुतला दहन नुक्कड़ सभा एवं नेताओं के निवास पर प्रदर्शन का निर्देश दिया गया। इसी कड़ी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के द्वारा  मीडिया विभाग के सचिव सुशील आनंद शुक्ला  के संयोजन मे उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहर भर से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल ,राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ,प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर चंद धारीवाल, संजय पाठक प्रमोद चैबे, ने संबोधित किया। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष  भूपेश बघेल  एवं वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान से छोटापारा राजीव गांधी चैक होते हुए मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले घेरने निकले।

कांग्रेस के आंदोलन को कुचलने के लिए डॉक्टर रमन सिंह के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने शांति पूर्वक अमर अग्रवाल के बंगले जा रहे कार्यकर्ताओं को मोती बाग के पास मुख्य मार्ग में बेरिकेट्स लगाकर रोका। पुलिस प्रशासन के कार्यवाही से नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस का जमकर विरोध किया और पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाए हुए अवरोधक को तोड़कर अमर अग्रवाल के बंगले की ओर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पूर्व में हुए कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही बलवा निरोधक दस्ता वज्र वाहन की व्यवस्था कर रखी थी। अमर अग्रवाल के बंगले जाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में रखा गया पुलिस को चकमा देकर दर्जनों कार्यकर्ता मंत्री अमर  के बंगले तक पहुंच गए जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया इस दौरान महिलाओं के साथ भी पुलिस की झूमाझटकी हुई। जिला प्रशासन ने भूपेश बघेल विकास उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि रायगढ़ में हुई कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सभी मंत्री मौजूद थे। डाॅ रमन सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अंतिम कार्यकर्ता को एक साल के लिये कमीशन छोड़ने कहा इसका मतलब ये हुआ कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में बीजेपी का हर सदस्य 13 साल से कमीशन खोरी कर रहा है जिसका परिणाम है कि जीवन रक्षा दवाइयों से लेकर किसानों के धान खरीदी में कमीशन खोरी हुआ है आने वाले दिनों में रायपुर के सभी बीजेपी जनप्रतिनीधियों सहित नेताओं के घर में प्रदर्शन कर उनकी कमीशन खोरी को उजागर किया जायेगा। कार्यक्र्रम में पी आर खूंटे, डॉक्टर प्रेम सहाय सिंह,  गिरीश देवांगन, डॉ. शिव डेहरिया, रमेश वल्याणी, किरण मई नायक, नारायण कुर्रे, प्रमोद दुबे, सूर्यमणि मिश्रा, कुलदीप जुनेजा, शिव सिंह ठाकुर, ज्ञानेश शर्मा, आनंद कुकरेजा, महेंद्र छाबड़ा, सुशील आनंद शुक्ला, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेश ठाकुर, अजय साहू, मदन तालेड़ा, राधेश्याम विभार ,एजाज ढेबर, चंद्रशेखर शुक्ला, सारिक रईस खान, कन्हैया अग्रवाल, निवेदिता चटर्जी, मोहम्मद असलम, मनीष दयाल, धंनजय सिंह ठाकुर, इदरीस गांधी, विकास तिवारी, ममता राय, सुनीता शर्मा, सुमित दास, पार्वती साहू, प्रवीण साहू, अशरफ हुसैन, आकाशदीप शर्मा, अनीता ग्रुरपंच, विमल गुप्ता, अनु साहू, सोमन लाल ठाकुर, अश्वनी ध्रवु, जसवीर ढिल्लन, रामदास कुर्रे, सतनाम पनाग,  समीर अख्तर, अजीत कुकरेजा, श्रीषंस अवस्थी, सोहन शर्मा, विष्णु साहू, अमित शर्मा, लोकेश वशिष्ठ, तरुण श्रीवास, सुनील चनेवार, सतीश जैन, आशा चैहान, मोहम्मद सिद्दीकी, सुधा सरोज, हाजुनून बाना,े गंगा यादव, धनराज मंगानी, निर्मला सोनवानी, चंद्रहास साहू, जगदीश वर्मा, सुल्तान बागड़ी, रजिया बेगम, पूजा देवांगन, शशि बोथरा, अनिल सेन, साजिद मेमन, पंकज मिश्रा, गिरीश दुबे, नितिन ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, अनिल यादव, दिव्य किशोर, निहाल वेद प्रकाश, योगेश तिवारी, अनिल सेन, शिव श्याम शुक्ला, राजेश बघेल, भूषण ठाकुर, किशोर साहू, अमित शर्मा, शब्बीर खान, अरुण चंद्र मंडल, खेती राम तांड़ी, अनिल गेलारे, डॉक्टर कोसरिया, राजू गुप्ता, निक्की साहू, निर्मल पांडे, शकुन सोनकर, सारा खान, प्रशांत ठेंगड़ी, मनोज ठाकुर, देव साहू, सुनील देवांगन, कामरान अंसारी, मोहम्मद तालिब, रहमत उल्लाह खान एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्यगण हजारों की संख्या में उपस्थित थे।