भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका कोशिश करेगा

0
15

दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने भारत दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में करीब 2000 हजार लोगों को संबोधित कर रहे हैं। ओबामा ने कहा, ‘भारत पर दो शख्सियतों की पहचान का असर है। वे हैं, महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद। गांधी जी इंसान की भलाई और उसके सम्मान के लिए काम करते रहे। मार्टिन लूथर किंग जूनियर भी उनसे प्रभावित थे। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में मेरे गृह नगर शिकागो में कहा था, भाइयों और बहनों। मैं आज भारत में कहता हूं, भाइयों और बहनों। उन्होंने अमेरिका को हिंदुत्व और योग के बारे में बताया।’

ओबामा ने भारत के साथ हुए सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट के बारे में कहा कि इससे भारत में बिजली की सप्लाई बढ़ेगी। जनधन योजना से सभी लोगों की पहुंच बैंकों तक होगी। उन्होंने भारत में बुलेट ट्रेन चलाए जाने की भी बात कही।

LIVE UPADTES:
11.13 AM सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका कोशिश करेगा।
11.05 AM फिल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे का डायलॉग बोले-सैनोरिटा, बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।
11.00 AM सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के मंच पर पहुंचे ओबामा। नमस्ते कहकर संबोधन शुरू किया। फिर बोले-बहुत लाजवाब।
10.56 AM मिशेल ओबामा सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में मंच पर आईं।
10. 15 AM नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और तीन बच्चों से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा।

1.50 बजे रियाद के लिए रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबामा रेडियो पर ‘मन की बात’ भी करने जा रहे हैं जिसका प्रसारण रात आठ बजे किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ठीक 1.50 पर नई दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी अरब रवाना हो जाएंगे। सऊदी किंग अबदुल्ला के निधन के कारण ही ओबामा का भारत दौरा संक्षिप्त किया गया था। पहले उनका आगरा जाने का भी कार्यक्रम था जो बाद में रद्द कर दिया गया।

कुछ खास बच्चों से भी मिले ओबामा

सिरी फोर्ट में संबोधन से पहले ओबामा नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारत के कैलाश सत्यार्थी से मिले। इसी दौरान बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए कुछ बच्चों से भी अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात कराई गई। ओबामा 14 साल की बच्ची पायल से भी मिले जिसने कम उम्र में शादी करने से इनकार कर दिया था। पायल बाल सरपंच है और अब बाल विवाह के खिलाफ मुहिम का अहम हिस्सा है। बता दें कि कैलाश बचपन बचाओ अभियान के अगुआ हैं और बाल श्रम के खिलाफ उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ओबामा की मुलाकात 12 साल के अयूब और 8 साल के दीपक से भी कराई गई। अयूब को एक बटन फैक्ट्री से मुक्त कराया गया था जबकि दीपक कृषि बाल मजदूर था और काम के दौरान थ्रेसर से उसकी एक उंगली कट गई थी।