आर.एस.पी.द्वारा भविष्य मे होनेवाली दुर्घटनायो को कम किया जा सकता है–पोलिस अधिक्षक

0
11

गोंदिया,दि.25 नवंबर-विद्यार्थीयो को बचपने से ही यातायात के नियमो की जानकारी दी जाती है तो भविष्य मे लगातार बढती जा रही दुर्घटनायो को कम किया जा सकता है और इसके लिये विद्यार्थी जिवन मे यातायात सुरक्षा व नागरी संरक्षण संघठन (आर.एस.पी.) की पढाई की हर विद्यालय मे अत्यंत आवश्यकता है इसप्रकार के विचार गोन्दिया ज़िले के मुख्याध्यापको की सभा मे मंच पर अध्यक्ष के रुप मे विराजमान गोन्दिया ज़िले के पोलिस अधिक्षक माननीय डा.दिलिप पाटिल भुजबल  ने रखे !
गोन्दिया ज़िले के माध्यमिक व हायस्कूल विभाग के मुख्याध्यापको की सामुहिक सभा का आयोजन मंथन हाल,पोलिस अधिक्षक कार्यालय,गोन्दिया मे किया गया था! इस अवसर पर गोन्दिया के सम्माननीय पोलिस अधिक्षक(एस.पी)डा.दिलिप पाटिल भुजबल अध्यक्ष के रुप मे मंच पर मौजूद थे! विशेष अतिथि के रूप मे  प्राथमिक शिक्षा विभाग के शिक्षनाधिकारी उल्लास नरड  व उपविभागीय पोलिस अधिकारी रमेश बरकते मन्च पर विराजमान थे!  प्रमुख अतिथि के रुप मे माध्यमिक विभाग से श्री मोटघरे,आर.एस.पी.के गोन्दिया ज़िला समादेशक जी.ए.लान्जेवार,गोन्दिया के ए.आर.टीओ.बिरसेन अशोकराव ढबले व  ज़िला यातायात साखा के पोलिस निरिक्षक उमेश पाटिल जी मंच पर उपस्थित थे !
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो के आगमन व यातायात के नियमो की जानकारी देते हुवे किया गया!विशेष अतिथि  उल्लास नरड  ने कहा की हमे “हमारा जिवन सेवा के लिये” आर.एस.पी.के इस उद्देश्य को देखते हुवे प्रत्येक विद्यालय मे आर.एस.पी.की अत्यंत आवश्यकता है! अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष भुजबल ने  घोषणा की 29 दिसंबर 2017 से 5 जनवरी 2018 तक पोलिस मुख्यालय,कारन्जा मे शिक्षको के लिये 8 दिवसीय आर.एस.पी.के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है इसलिए इस प्रशिक्षण में सभी मुख्याध्यापक अपने विद्यालय से कम से कम एक शिक्षक अवश्य भेजे! सभा मे गोन्दिया ज़िले के कुल 120 मुख्याध्यापक व यातायात व पुलिस विभाग के कर्मचारी व आर.एस.पी.के सहसमादेशक चन्दीवाले सर,गोन्दिया शहर प्रमुख एफ़.आर.परीहार व सड़क-अर्जुनी के तालुका समादेशक पालीवाल सर उपस्थित थे!
कार्यक्रम का सम्पूर्ण नियोजन  व संचालन गोन्दिया शहर के यातायात सहायक पोलिस निरिक्षक  संजय सिह व आर.एस.पी.के गोन्दिया ज़िले के सहसमादेशक सुहर्षचंद्र सुभाषचंद्र ठाकुर ने किया !