27.2 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे भाजपा सरकार जनता को कर रही गुमराह- पूर्व सांसद नाना पटोले

भाजपा सरकार जनता को कर रही गुमराह- पूर्व सांसद नाना पटोले

0
31

गोरेगाव,दि.22ः- किसानों को कर्जमुक्ति, नुकसान भरपाई, बेरोजगारों को नौकरी देने का आश्वासन देने वाली भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है। बड़े-बड़े आश्वासन देकर आम जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। इस तरह का आरोप पूर्व सांसद नाना पटोले ने गोरेगांव में आयोजित पत्रकार परिषद में किया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. नामदेव किरसान, अमर वराडे, दामोदर नेवारे, प्रमोद लांजेवार,संजय टेंभरे आदि उपस्थित थे। पूर्व सांसद पटोले ने केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप करते हुए पत्र परिषद में जानकारी दी कि २०१४ से २०१७ तक अकाल गिरा था, लेकिन किसानों को नाम मात्र मदद की गई है। कर्जमाफी में किसानों के साथ धोकेबाजी की गई। फसल का डेढ़ गुना भाव देने का ढिंढोरा पिटा जा रहा है, लेकिन प्रत्यक्ष रूप में फसल का डेढ़ गुना भाव नहीं है। दुसरी ओर फर्टिलायझर में २०० रूपए व किटकनाशक दवा में बढ़ोत्तरी कर किसानों को आर्थिक आफत में डाल दिया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने २०१८ में मेगा भर्ती करने का आश्वासन दिया है। लेकिन यह आश्वासन झूठा साबित होगा, क्योकि २०१४ से अब तक कितने परद भरे यह बताना होगा। किसान, बेरोजगार आत्महत्या कर रहे है, इसका जिम्मेदार केंद्र व राज्य सरकार ही है। एक ओर भाजपा सरकार विकास के काम करने की वाहवाही लुट रही है, लेकिन यह विकास काम कर्ज लेकर कर रही है। २०१४ में ५ लाख करोड़ कर्ज था, अब यह कर्ज कम होने की बजाए ८५ लाख करोड़ रूपए पर पहुंच चुका है। उज्वला के प्रचार-प्रसिद्धी पर ३५० करोड़ रूपए खर्च कर लिए गए है, इसलिए यह सरकार आम जनता को गुमराह कर धोकेबाज सरकार है। इस तरह का आरोप पूर्व सांसद नाना पटोले ने किया है।