26.9 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे 9 लाख के इनामी नक्सल दंपति गिरफ्तार

9 लाख के इनामी नक्सल दंपति गिरफ्तार

0
28

राजनांदगांव,दि.25ः- छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 लाख रुपए के इनामी दंपति भानपुर एलओएस डीव्हीसीएम पवन ऊर्फ लेतरू और पत्नी एलओएस सदस्य मनकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते बुधवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली सामान बरामद हुए थे.

दुर्ग रेंज के आईजी एवं डीआईजी और आईटीबीपी जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन के तहत जिला पुलिस ने पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी सदस्य लेतरू ऊर्फ पवन और उनकी पत्नी एलओएस सदस्य श्यामा ऊर्फ मनकी अपने इलाज के लिए राजनांदगांव के मदनवाड़ा आए हुए थे. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एक दिन पहले मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई थी. एक हफ्ते में दो बार पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने बड़ी संख्या में नक्सली सामान बरामद किया है. इसकी जानकारी दुर्ग रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने दी है.