23.5 C
Gondiā
Monday, August 10, 2026
Home हिंदी खबरे मप्र विधानसभा उपाध्यक्ष को फिरोती मांगनेवाले नकली नक्षली गिरप्तार

मप्र विधानसभा उपाध्यक्ष को फिरोती मांगनेवाले नकली नक्षली गिरप्तार

0
36

बालाघाट,२ फरवरी। बालाघाट पुलिस ने विधानसभा उपाध्यक्ष को फर्जी नक्सली बनकर फिरौती मांगने वाले 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी फरार बताये जाते है। पुलिस सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना का खुलासा किया है। इस दौरान एडीएसपी आकाश भूरिया, विजय डाबर, संदेश जैन सहित थाना प्रभारी मौजूद थे। पकड़ाये गये आरोपी मयूरबिंद के पास फर्जी नक्सली बनकर लूट करते थे। जिन्होंने ही विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक संजय ऊइके को धमकी भरा पत्र भेजा था। पुलिस ने इनके पास से एक एयरगन, 2 बंदूक, चाकू और मोबाइल बरामद किया गया है।

blank