गोंदिया,15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बार फिर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को एक विचारधारा से जोड़ते हुए देश को सर्वांगीण विकास के मार्ग पर ले जाया जा सके, भारत देश के लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। इसी के चलते गोंदिया शहर भाजपा द्वारा भी सदस्यता अभियान को लेकर लगातार आम जनता को भाजपा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गोंदिया शहर भाजपा द्वारा आज 15 जुलाई को भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत जयस्तंभ चौक पर सुबह 10 बजे से सदस्यता अभियान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें प्रमुख रुप से गोंदिया जिले के पालकमंत्री परिणय फुके मार्गदर्शन करेंगे, वहीं इस सदस्यता अभियान की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत पटले करेंगे।
आम जनता भाजपा से जुड़कर राष्ट्र को मजबूत करे – सुनील केलनका
गोंदिया शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलनका ने बताया कि गोंदिया शहर भाजपा द्वारा शहर में 32 शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें से आज 15 जुलाई को दूसरा कैम्प जयस्तंभ चौक पर संपन्न होगा, तथा अन्य कैम्प एक महीने में पूर्ण कर लिये जाएंगे। श्री केलनका ने कहा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्र पर समर्पित है, और भाजपा परिवारवाद से परे हटकर कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है, और सख्त कानुन बनाकर भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने का कार्य किया है। एैसे में अब बड़ी संख्या में गोंदिया शहर के मतदाताओं और यूवा साथियों, महिलाओं से भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा से जुडऩे का हम आव्हान करते हैं।





