30.9 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे पालकमंत्री डॉ. फुके को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

पालकमंत्री डॉ. फुके को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

0
63

गोंदिया।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर शासकीय दौरे में आये पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके का गोंदिया की बहनों द्वारा हॄदय से स्वागत किया गया। रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए सैकड़ो बहनों ने पालकमंत्री को अपने भाई का दर्जा देते हुए अपने भाई की कलाई में रिश्ते की डोर बांधी। रक्षा बंधन का ये पर्व शासकीय विश्राम गृह में मनाया गया। बहनों ने पालकमंत्री को तिलक लगाकर, पूजन कर विधिवत राखी बांधी। भाई के रूप में पालकमंत्री ने भी बहनों की हरसम्भव मदद करने का वचन निभाया। पालकमंत्री ने सभी बहनों को सगुन स्वरूप भेंट देकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
विशेष है की ये पहली बार गोंदिया के इतिहास में देखा गया है जहाँ पालकमंत्री को इतना बड़ा सम्मान गोंदिया की महिलाओं द्वारा प्राप्त हुआ है।रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान नगर सेविका भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावनाताई कदम, नप सभापति मौसमीताई परिहार, नगर सेविका हेमलता पतेह शैलजाताई सोनवाने, श्रद्धाताई अग्रवाल, अफसाना पठान, समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां उपस्थित थी।