27.7 C
Gondiā
Thursday, August 6, 2026
Home हिंदी खबरे ५ सितंबर को लोधी समाज के शिक्षक सत्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...

५ सितंबर को लोधी समाज के शिक्षक सत्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी

0
39

गोंदिया,3 सितंबर : १६ वर्षों से विलंबित लोधी समाज महाराष्ट्र को केंद्र की ओबीसी की सूची में शामिल करने की संवैधानिक मांग को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचाने का लोधी समाज महाराष्ट्र के पास एक सुनहरा मौका है ५ सितंबर शिक्षक दिन के अवसर पर लोधी समाज गोंदिया द्वारा शिक्षक सत्कार एवं अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की १८८ वी जयंती कार्यक्रम आयोजन किया गया है. जिसमें कार्यक्रम के उद्घाटन एवं मार्गदर्शक के रुप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके भाई प्रह्लाद दामोदरदासजी मोदी तथा कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के मंत्री डाँ संजय कुटे, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य विजय हटवार, एनएमआरडीए तथा मिहान टास्क फोर्स के सदस्य विजय राऊत, भारतीय फिल्म जगत के कलाकार लोधी राकेश राजपूत ईत्यादी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंदिया- भंडारा जिले के पालक मंत्री तथा राज्य मंत्री डॉ परिणय फुके करेंगे. दीप प्रज्वलन गोंदिया भंडारा जिले के सांसद सुनील  मेंढे, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  दत्तात्रेय मोरे, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकरे, विजय चौधरी तथा गोंदिया के विधायक गोपालदास अग्रवाल इनके शुभ हस्ते होगा.विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में लोधी भागवत भाऊ नागपुरे (पुर्व विधायक), लोधी भेरसिंगभाऊ नागपुरे (पुर्व विधायक) लोधी कोमल जंघेल (पूर्व विधायक) अशोक इंगले (नगराध्यक्ष गोंदिया) शिव शर्मा (नगर उपाध्यक्ष)  छाया दसरे,विमल नागपुरे,विमल मानकर,मैथुला बिसेन,प्रवीण कन्होले (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी समाज),घनश्याम पानतवने,सभापती सचिन शेंडे,नगरसेवक जितेंद्र/ बंटी पंचबुद्धे,योगराज  राहंगडाले (अध्यक्ष राशन दुकानदार संघ गोंदिया जिला) कुंदन कटारे (जि. प. सदस्य) कमलेश्वरी लिल्हारे,विठोबा लिल्हारे,जगलाल बहैटवार (युवा प्रदेश अध्यक्ष),हितेंद्र लिल्हारे (पं. स. सदस्य)अर्जुन नागपुरे,रूपचंद ठकरेले,यादनलाल बनोटे,डिलेश्वरी लिल्हारे,खेमनबाई बिरनवार, एड यशुलाल उपराडे,महेंद्र बघेले,मुन्नालाल दमाहे,देवेंद्र मच्छीरके,शिवराम सव्वालाखे,लक्ष्मण नागपुरे इत्यादि अतिथियों की उपस्थिति रहेगी.
आयोजक समिति द्वारा इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने की अपील लोधी समाज के बंधुओं माता बहनों से की गई है.क्योंकि अपने संवैधानिक अधिकार की मांग के लिए इसी गोंदिया जिले से महाराष्ट्र के प्रतिनिधि लोधी इंजि राजीव ठकरेले के नेतृत्व में दिल्ली तक आंदोलन किया गया. आमरण उपोषण किया गया और कई बार जिले में भी आंदोलन किया गया फिर भी मांग पूरी इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में नहीं आयी थी. लेकिन इस बार प्रधानमंत्री जी के सगे भाई ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मार्गदर्शक हैं.जिनके माध्यम से इस संविधानिक मांग को सीधे प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाया जा सकता हैं.इसलिए अपने संवैधानिक मांग को बुलंद करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहें.
कार्यक्रम का आयोजन लोधी समाज गोंदिया जिले की सभी संगठनों ने मिलकर किया है,जिसमें लोधी कर्मचारी संघ, लोधी नवयुवक मिलन समारोह समिति, रानी अवंती बाई लोधी बहुउद्देशीय संस्था, लोधी अवंती सेना, लोधी समाज सेवा समिति आमगांव, लोधी शक्ति संगठन आमगांव,नवयुवक लोधी क्षत्रिय संस्था इत्यादि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हैं.