25.5 C
Gondiā
Monday, August 17, 2026
Home हिंदी खबरे आमगांव मे डाॅ.पंडया का उद्बोधन कार्यक्रम 24नवंबर को

आमगांव मे डाॅ.पंडया का उद्बोधन कार्यक्रम 24नवंबर को

0
63

आमगांव- स्थानिय गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान मे आगामी  24 नवंबर 2019 को सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक युवा युग नेतृत्व आध्यात्मिक विश्वविभुती डाॅ.चिंमय पंड्याजी.गायत्री युग तीर्थ शांतीकूंज हरिद्वार .का आगमन आमगांव मे होने जा रहा है।
गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टीओंने पत्र परिषद मे बताया कि गायत्री परिवार की और से डाॅ. चिन्मय पंड्या के आगमन पर प्रातः 5 से 6 बजे तक ध्यान .साधना .योग. 7.30 बजे से 8.30 तक सामुहिक गायत्री मंत्र जाप. 8.30 बजे से 10 तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ.10 बजे से श्रीराम गुरूकुलम के छात्र द्वारा संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विडीओ संदेश .तथा 11 .30 बजे.नवनिर्मित आचार्य पं.श्रीराम शर्मा .कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम एवं डाॅ. चिन्मय पंड्याजी. युवाओकी भागीदारी आदि विषयो पर मार्गदर्शन /उद्बोधन .करेंगे। डाॅ. चिन्मय पंड्याजी.के मार्गदर्शन कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित रहने की अपील गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी- पि . एच .पटले (सहायक प्रबंधक ) गोपाल शिवलालभाई चव्हाण .नारायण अग्रवाल .सुरेशबाबु असाटी .पुरणलाल शिवणकर .उमेन्द्र मोहारे  ने की है।पत्रकार परिषद मे  एन.बी .तुरकर ,रमेश रिनाईत,महेन्द्र मोहारे ,शुषमा गुप्ता,चंद्रकुमार बिसेन,शितलदेवी बिसेन,तोतोश्वर तुरकर,झुमकलाल रहांगडाले,कुशलाल बिसेन,रेखा केशरकर,सेवकराम पटले,रेखलाल टेंभरेआदि गायत्री परिवार के सहयोगी उपस्थित थे ।