24.8 C
Gondiā
Saturday, August 8, 2026
Home हिंदी खबरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल ,ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस...

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल ,ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से दूरिया बनाने के दिए संकेत ?

0
46

भोपाल | महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी कांग्रेस शिवसेना और NCP के बीच चल रही रस्साकसी के बीच बड़ी खबर मध्यप्रदेश से आ रही है | यहाँ कांग्रेस के भीतर युद्ध के हालात बन गए है | बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तलवारे खिंच गई है | खबर यह भी है कि लंबे समय से कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया बगावती तेवर अपना सकते है | उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकले भी लगाई जा रही है | इसकी पुष्टि उस ताजा ट्वीट से हो रही है ,जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के सोशल मीडिया अकाउंट में दिखाई दे रहा है | सिंधिया ने इससे पहले अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना पद- कांग्रेस महासचिव, गुना लोकसभा सीट से सांसद (2002-2019 तक) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लिखा था । अब उन्होंने इसे हटाकर खुद को समाज सेवक और क्रिक्रेट प्रेमी लिखा है ।

सिंधिया ने आज को अपने एक सोशल नेटवर्क साईट ट्विटर से कांग्रेसी परिचय हटा दिया और नय अपडेट कर खुद को सिर्फ जन सेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है । हालांकि मिली जानकरी के अनुसार सिंधिया ने अभी लग सभी अटकलों को खारिज कर दिया है । सिंधिया ने कहा कि मैंने अपने अकाउंट में करीब एक महीने पहले परिवर्तन किया था । ऐसा मैंने लोगों की सलाह लेकर किया है । एकाउंट छोटा करने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में भारी उलट फेर के संकेत नजर आ रहे है जिसको सिंधिया ने निराधार बताया है । इससे पहले भी सिंधिया की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्याकर्ताओं के इस्तीफे की धमकी के बीच सीएम कमलनाथ खुद सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली भी गए थे । मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा था कि ‘सब कुछ ठीक’ है ।

blank