गोंदिया,27 नवंबरः युवाओं की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन के जिल्हा अध्यक्ष सचिन राहंगडाले के नेतृत्व में जिल्हा उपाध्यक्ष जाकिर खान, तालुका अध्यक्ष यशवंत मेश्राम के प्रमुख उपस्थिति तेढवा जिल्हा परिषद पाठशाला का संग़ठन ने निरीक्षण दौरा किया गया।उसमे स्कुल के प्रार्थना के वक्त स्कूल की प्राध्यापिका श्रीमती सोरले की अनुपस्थिती दिखी वैसेही स्कूल में कार्यरत शिक्षक गणवीर एंव तुरकर ने गाव में रहकर सेवा देने हेतु किराये के मकान के कागजात कार्यालय में जमा किया है। जबकि ये दोनों शिक्षक अपने घर से ही स्कूल आना जाना करने की जानकारी मिली।स्कूल के निरिक्षण करते वक्त शौचालय की दुरावस्था एंव गंदगी होने से छात्रों को असुविधा का सामना करना पड रहा है। इन सभी आवश्यक एव गंभीर मुद्दे को लेकर शिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने हेतु संगठन काम करेगा एैसी जानकारी सचिन रहागंडाले इन्होने दी।




