32 C
Gondiā
Monday, June 22, 2026
Home हिंदी खबरे क्रीड़ा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

क्रीड़ा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0
146

गोंदिया। श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संचालित नूतन विद्यालय, श्री कमलाकरराव केशवराव इंगले उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूतन इंग्लिश स्कूल, गोंदिया एवं श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में क्रीड़ा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में नगर परिषद गोंदिया के अध्यक्ष श्री अशोकराव इंगले उपस्थित थे। अध्यक्षता श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था, गोंदिया के सचिव श्री अमृत कमलाकर इंगले ने की। प्रमुख अतिथि के रूप एड. सी. के. बढे, संस्था उपाध्यक्ष श्री अजय कमलाकरराव इंगळे, सहसचिव मायाताई पोळ, सदस्य चेतनाताई शिंदे उपस्थित थे
साथ ही मुख्याध्यापक श्री वाय. पी. बोरकर, प्रिंसीपल कु. ज्योति बिसेन, प्रिंसीपल सौ.दीपमाला कुंडेटकर, मुख्याध्यापक सौ. शारदा चौहान, पर्यवेक्षक श्री जी. आर. कापगते, पर्यवेक्षक विनोद रावते, ज्यु.कॉलेज प्रभारी श्री दिनेश राणे, प्रभारी श्री राजेश्वर कटरे, ज्यु.कॉलेज प्रभारी उमेश चौधरी, स्नेह सम्मेलन प्रभारी सौ. मीनाक्षी दुबे, सौ.शिखा शुक्ला, कु.निकहत मंसूरी, वर्षा खंडेलवाल प्रमुखता से उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। उद्घाटक श्री अशोकराव इंगले द्वारा रिबन काटकर सांस्कृतिक महोत्सव एवं मशाल प्रज्वलित कर क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर चुकी फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी भालाधरे द्वारा मशाल के साथ क्रीड़ांगण का फेरा लगाया गया। शालेय छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात शाला की छात्राओं द्वारा बैजेस लगाकर एवं शिक्षकों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
सौ. एम. ए. दुबे द्वारा शालेय अहवाल का वाचन कर कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई। तत्पश्चात शाला के आरएसपी ट्रुप द्वारा अतिथियों को सलामी दी गई।
इस अवसर पर शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें लेझीम का आकर्षक नृत्य एवं डंबल-ड्रील का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में संगीतमय वातावरण के बीच विभिन्न गतिविधियों के साथ खेलों का प्रदर्शन किया गया। नूतन इंग्लिश स्कूल एवं श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा ऑर्केस्ट्रा के साथ गीत, नृत्य, योगा एवं खेलों का प्रात्यक्षिक सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्टंट के साथ कर्नाटकी युद्धकला मर्दाना अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया। नूतन विद्यालय द्वारा गीत-नृत्य, देशभक्ति गीत-नृत्य का प्रदर्शन किया गया एवं खेलों के प्रात्यक्षिक के साथ पिरामिड का नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किया गया।
श्री के.के. इंगले ज्युनियर कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया।blank
श्री अजय इंगले ने सभी कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ क्रीड़ा का होना अनिवार्य है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्रीड़ा का अनन्य महत्व है। साथ ही शाला द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्याथियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ व्यक्त की।
श्री अशोकराव इंगले ने कहा कि विद्यालय की प्रगति को देखकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। निश्चित ही इस विद्यालय के विद्यार्थी समाज में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाने में सफल होगे, ऐसी अपेक्षा व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अमृत कमलाकर इंगले ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित समस्त स्कूल एवं कॉलेजों की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु संस्था सदैव कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यालय एवं कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का इस प्रगति में बड़ा योगदान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम सभी के समवेत प्रयास से संस्था निरंतर प्रगति करती जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय द्वारा समाज के अंतिम तबके तक हर बच्चे को विद्यार्थी के रूप में शिक्षित करने और प्रत्येक विद्यार्थी को देश के एक आदर्श नागरिक के रूप में ढालने का प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री एस. झेड. मेश्राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वर्षा खंडेलवाल द्वारा किया गया। सफलतार्थ सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किया।