25.5 C
Gondiā
Thursday, July 2, 2026
Home हिंदी खबरे पिंडकेपार मार्ग का पुलिया टूटा जिला परिषद निर्माण विभाग की लापरवाही

पिंडकेपार मार्ग का पुलिया टूटा जिला परिषद निर्माण विभाग की लापरवाही

0
30

गोरेगांव,दि.2 जनवरीःः तहसील अंतर्गत पिंडकेपार मार्ग का आखिरकार जिर्ण पुल का आधा हिस्सा खिसक जाने की घटना 2 जनवरी को सामने आई है। इस संदर्भ में कई बार समाचार प्रकाशित किए गए थे किन्तु इस ओर अनदेखी की गई। आखिरकार यह पुल का आधा हिस्सा ढह गया है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि विभाग कितना लापरवाह है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि कुरहाडी जिला परिषद क्षेत्र के पिंडकेपार मार्ग पर कई वर्ष पूर्व पुलिया का निर्माण किया गया था। इस पुल से स्कूल बस से लेकर छोटे-बड़े वाहन प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गुजरते है। पुल जिर्ण होने से जिला परिषद निर्माणकार्य विभाग ने वर्ष २०१९ में पुल निर्माण के लिए 7 लाख रुपए की निधि मंजूर की। किन्तु एक वर्ष बित जाने के बाद में पुल का निर्माण नहीं किया गया। जिससे जिला परिषद निर्माणकार्य विभाग की ओर संदेह के नजर देखा जा रहा है। इस संदर्भ में समाचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यानाकर्षण किया गया था। किन्तु इस ओर अनदेखी की गई और पुल का आधा हिस्सा ढह गया। इसके लिए कोई ओर नहीं तो जिप निर्माणकार्य विभाग ही जिम्मेदार है।
विद्यार्थियों की जान खतरे में

इस टूटे पुल से ही कुरहाडी ग्राम में नन्हें-मुन्ने से लेकर बड़े विद्यार्थी स्कूल वैन से स्कूल जाते है। दूसरा मार्ग नहीं होने से इसी मार्ग से उन्हें गुजरना पड़ता है। अब पुल टूट जाने से इसी पुल से जाना उनके लिए असंभव हो गया है। लेकिन उन्हें स्कूल तो जाना ही है। कभी भी यह पुल टूटकर विद्यार्थियों के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होने की संभावना भी जताई जा रही है।