कन्हारटोला जिप स्कूल में खुली है डीपी
गोरेगांव,4 दिसबंरःः गोरेगांव महावितरण विभाग के अंतर्गत कन्हारटोला (पिंडकेपार) ग्राम आता है। कन्हारटोला जिला परिषद स्कूल मैदान में महावितरण विभाग की ओर से विद्युत डीपी लगाई गई है। किंतु उसे खुला ही छोड़ दिया गया है। इस खुली डीपी के संपर्क में विद्यार्थी आ सकते है। क्योंकि यह डीपी स्कूल के मैदान परिसर में स्थित है। यदि अनदेखी से विद्यार्थी विद्युत डीपी के संपर्क में आ जाते है तो बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। उपरोक्त तस्वीर से साफ दिखाई दे रहा है कि गोरेगांव विद्युत विभाग कितना लापरवाह है।
गोरेगांव महावितरण विभाग द्वारा जिला परिषद प्राथमिक शाला कन्हारटोला के मैदान में विद्युत डीपी का निर्माण किया गया है। डीपी के संपर्क में कोई व्यक्ति या वस्तु संपर्क में ना आए इसके लिए विभाग द्वारा डीपी को दरवाजा लगाया गया। किंतु विभाग के संबंधित कर्मचारी की लापरवाही एवं अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडने के लिए इस डीपी का दरवाजा ही अलग कर दिया गया है। जिस वजह से डीपी अब कई दिनों से खुली पड़ी हुई है। इस डीपी से पुरे ग्राम एवं परिसर में विद्युत प्रवाहित किया जाता है। इसी खुली डीपी परिसर में कक्षा पहली से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थी खेल-कुद के साथ विचरण करते है। यदि इस दौरान अनदेखी से विद्यार्थी खुली डीपी के संपर्क में आ जाते है, तो बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। चर्चा चल रही है कि खुली डीपी इसलिए जानबुझकर रखी गई है, ताकि रात के दौरान विद्युत खंडित हो जाती है तो ग्राम के किसी एक व्यक्ति से संपर्क कर खुली डीपी से विद्युत शुरू कराने के लिए संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा कहा जाता है।
जानकारी ली जा रही है
कन्हारटोला जिला परिषद स्कूल में स्थित विद्युत विभाग की खुली डीपी क्यो रखी गई है। इस संदर्भ में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली जा रही है। खुली डीपी को दरवाजा लगाया जाएगा। विवेक गजभिये, उप कार्यकारी अभियंता, गोरेगांव





