40.3 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे ताज चौक में कौमी एकता के साथ मनाया गया बाबा ताजुद्दीन का...

ताज चौक में कौमी एकता के साथ मनाया गया बाबा ताजुद्दीन का जन्मदिवस

0
57
हजारों नगरवासियों ने उठाया बाबा ताज के लंगर का लाभ
गोंदिया,31 जनवरी। शहर के आंबेडकर वार्ड, सिंगलटोली में कौमी एकता की मिसाल ताज चौक में बाबा ताजुद्दीन औलिया (र.अ.) के जन्मदिवस को बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।
बाबा ताज के जन्मदिवस 27 जनवरी को ताजचौक को लाइटिंग से जगमगाया गया। शाम को विधिवत फ़ातिहाखानी कर उनका केक काटा गया पश्चात लंगर का आयोजन कर सभी ने इसका लाभ उठाया।
विशेष है कि पूरे शहर में बाबा ताज का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी धर्म के लोग कौमी एकता की मिसाल कायम कर एकजुट होकर शहर में संदल, लंगर आदि का आयोजन करते है।
बाबा ताज के जन्मदिन को सफल बनाने में सुनील भालेराव, नौशाद अली (राजू भाई जान), यासिनभाई इदरीशी, मनोहर शेंडे, हंसराज डहाट, बबलू खान, अशोक रामटेके, देवानंद उजवने, महेंद्र शेंडे, डेजमण्ड सतुर, अमित बेलेकर, नीलेश फुलबांधे, जावेद खान (पत्रकार), गजभिये सर, एमडी मेश्राम, बेंजामिन लारेंस, गुलाब वासनिक आदी समेत अनेको ने अथक परिश्रम किया।