गोंदिया,10 मार्च। आगामी 12 मार्च को फाल्गुन तिथि के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती पूरे महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी पावन दिवस को गोंदिया जिला शिवसेना द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ करने हरित गोंदिया का संदेश लेकर इस जयंती दिवस की मनाने जा रही है।
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने बताया कि, 12 मार्च को गोंदिया जिला शिवसेना श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती पर घर-घर जाकर उन्हें स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए जरूरी पौधों को भेंट देंगी और निरोगी काया की कामना करेगी।
उन्होंने कहा, वृक्षारोपण करने के संकल्प को दूर कर इसे हर घर में भेंट करने का मानस इसलिए बनाया गया है ताकि इन वृक्षों को जीवित रखा जा सकें।इस संकल्प अभियान के पूर्व श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को जलाभिषेक कर विधिवत पाठ पूजा की जाएगी पश्चात इस अभियान को प्रारम्भ किया जाएगा।
इस अवसर पर भंडारा-गोंदिया के संपर्क प्रमुख श्री नीलेश धुमाल, उपजिला प्रमुख तेजराम मोरघडे, जिला समन्वयक पंकज यादव, जिला संघटक सुनील लांजेवार, ता. प्रमुख टोकेश हरिनखेड़े, तिरोडा तालुका प्रमुख अरुण हिरापुरे, विधानसभा संघटक दिल्लू गुप्ता, युवा सेना तालुका अधिकारी पिंटू कटरे, शहर प्रमुख गुड्डु ऊके, युवा सेना शहर अधिकारी आशु मक्कड़, महिला आघाड़ी श्रीमती मोहिता मक्कड़, जिला सचिव अमरसिंग, विभाग प्रमुख, तालुका उपप्रमुख, शहर उपप्रमुख इत्यादि पक्ष के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती पर गोंदिया शिवसेना देंगी घर-घर वृक्ष भेंट कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने दी जानकारी..





