26 C
Gondiā
Wednesday, June 24, 2026
Home हिंदी खबरे “कोरोना” संक्रमण से बचाव हेतु ट्रॉफिक पुलिस कर्मियों को बापू संगठन द्वारा...

“कोरोना” संक्रमण से बचाव हेतु ट्रॉफिक पुलिस कर्मियों को बापू संगठन द्वारा मॉस्क वितरित

0
232

गोंदिया। अनेकों देशों सहित भारत में पैर पसार चुके कोरोना वायरस जैसे घातक संक्रमण से बचाव हेतु जहां सरकार, उनका पूरा सिस्टम्स उपाययोजना निकालकर इसकी रोकथाम हेतु जद्दोजहद कर रही है, वही अनेकों सामाजिक संगठन भी सामने आकर जनजागृति और रोकथाम हेतु प्रयास कर रहे है।
कुछ दिनों से अखिल भारतीय बापू युवा संगठन द्वारा नागरिकों को मॉस्क वितरित करने का कार्य किया जा रहा है।  संगठन के माध्यम से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के जिला महासचिव एड. योगेश अग्रवाल बापू ने गोंदिया शहर व जिले में नागरिकों के बीच रहकर अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे यातायात पुलिस विभाग के पुलिस कर्मियों को उनके जिला कार्यालय में जाकर मॉस्क वितरित किया।
जिला यातायात कार्यालय में यातायात पुलिस निरीक्षक दिनेश तायड़े की मौजूदगी में सभी पुलिस कर्मियों को मॉस्क दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने तत्काल मॉस्क पहनकर अपने कार्यो में व्यस्तता दिखाई।
इस दौरान एड योगेश अग्रवाल के साथ संजय अम्बुले, अक्षय केवट, धनेंद्र भुजाडे, करण अग्रवाल, जहीर खान, संतोष टेम्भरे, वीर लिल्हारे, सत्या लिल्हारे आदि जन उपस्थित थे।