24.8 C
Gondiā
Friday, July 3, 2026
Home हिंदी खबरे माँ के साथ दो बालिका 8 दिनों से लापता

माँ के साथ दो बालिका 8 दिनों से लापता

0
322

आमगांव,21 मार्चः-स्थानीय बनगांव निवासी – विवाहित महिला अपने दो बालिका के साथ पिछले आठ दिनो से लापता होने की रिपोर्ट रावनवाडी पुलीस थाने मे दर्ज करायी गई है ।
घटना के संदर्भ में बनगांव निवासी राजेश नारायण मटाले (उम्र 36)ने बताया की 12 मार्च 2020 को पत्नी सुरेखा राजेश मटाले (उम्र 35)अपने साथ दो पुत्रिया कुं. वैशाली (उम्र 8) एवं कुं.पलक (उम्र 5)को लेकर ग्राम खातिया में रिश्तेदार विजय तावाडे के यहां गयी थी । शोभा विजय तावाडे ने बताया कि 14 मार्च को  गोंदिया के अस्पताल मे जाती हूँ यह कहकर अपने दोनो पुत्रिया के साथ सुरेखा निकली थी, तब से उनका कही पता नही चल पा रहा है।
राजेश मटाले ने बताया कि मैने पूरे रिश्तेदारो के यहा पता किया लेकिन कही पता नही चल पा रहा है। पत्नी एवं दो पुत्रिया पिछले आठ दिनो से लापता होने की रिपोर्ट रावनवाडी पुलिस थाने मे 19 मार्च 2020 को दर्ज करायी गई है । उक्त जानकारी लापता महिला के बहनोई  गोरठा निवासी दीनदयाल काशीराम पाथोडे ने दी है ।जिसे भी पता चले  8805693101 से संपर्क करे। उसे उचित इनाम देने की घोषणा लापता सुरेखा राजेश मटाले के बहनोई दीनदयाल पाथोडे ने की है ।