गोंदिया,5 अप्रेल।- जिला मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर स्थित बाघ नदी में तैरने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत होने की घटना आज मंगलवार को दोपहर के दौरान सामने आयी हैं।यह घटना डागोर्ली मरघट घाट पर घटित हुई हैं। मृत्तक का नाम दासगाव निवासी विनेश ईश्वर डोंगरे (उम्र 24) बताया गया है।घटनास्थल पर रावनवाडी पुलीस की टीम पहुंच गई है।





