बालाघाट(अशोक मोटवानी)10 मईः कहते हैं संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे..। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंडे सेहत बनाने की बजाय आपको बीमार भी कर सकते हैं। क्योंकि बालाघाट जिले में धड़ल्ले से नकली अंडा बेचने का कारोबार चल रहा है। बालाघाट जिले में मिले प्लास्टिक के अंडे कि खबर लगते ही लोगों ने इतना वायरल कर दिया कि हर व्यक्ति दहशत में आ गया। पता तब चला ग्राहक आदित्य शुक्ला गोंदिया रोड रेलवे फाटक के पास निवासी द्वारा एक दर्जन अंडा खरीद गया, जिसमें कुछ अंडे उबालने के पश्चात वह प्लास्टिक जैसा पाया गया। और तब जलाने पर पिघलने लगा। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 30 टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे एक दुकान से अंडा खरीदा गया था। जब दुकानदार से पूछा तो उन्होंने अंडा होलसेलर सुपर एग्ज सेंटर के पास से खरीदने की बात बताया। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस में की गई है।
बालाघाट जिले में बिक रहा है प्लास्टिक का नकली अंडा
पुलिस थाना में हुई प्लास्टिक अण्डे की शिकायत





