41.4 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही एसडीएम ने दूसरे एसडीएम का...

लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही एसडीएम ने दूसरे एसडीएम का काटा चालान

0
195

बालाघाट,13 मई – लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी एक एसडीएम ने दूसरे एसडीएम का चालान काटकर बता दिया कि कानून सवके लिए बराबर होता है । मजे का नजारा तब दिखा जब एक दूल्हा भी इस कार्यवाही में फंस गया ।

बता दें कि लॉक डाउन-3 के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य बालाघाट ने प्रशासकीय अधिकारी के बीच किये गए कार्य विभाजन में परिवीक्षाधिन डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मंडलोई को किरनापुर का प्रभार सौंपा है ।
प्रभार मिलते ही एसडीएम किरनापुर सुश्री निकिता मंडलोई ने अपने दल बल के साथ मिलकर सरकार के दिशा निर्देश पर किरनापुर के बस स्टैंड में बिना मास्क लगाए अपनी मोटर साइकिल और चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों से 50 रुपये का चालान काटा और कुछ से उठक बैठक लगवाकर मास्क देकर छोड़ दिया। इसी चालानी कार्यवाही के दौरान रविन्द्र परमार एसडीएम लांजी भी लांजी से बालाघाट जा रहे थे। जहां उनके ड्राइवर और उन्होंने स्वयं मास्क नही लगाया था । जिन्हें निकिता मंडलोई द्वारा रोककर उनका भी चालान काटा गया।
यँहा तक कि एसडीएम किरनापुर ने बिना मास्क लगाए ग्राम रक्षक, स्वास्थ्य कर्मी , आबकारी निरीक्षक के चालक एवं अपनी दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे का भी चालान काटकर दूल्हे को मास्क लगाकर सोशल डिसडेंटिंग का पालन करने के निर्देश के साथ छोड़ दिया।

blank