गोंदिया। वैश्विक महामारी कोरोना संकट से जहां पुरा देश जूझ रहा है, वही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सफाई विभाग निरंतर ऐसे वक्त में अपने कार्यो का दायित्व निभाते हुए अपनी जान की परवाह न कर योद्धा के रूप में कार्य कर रहा है।
इन्ही योद्धाओं में वे सफाई कर्मी भी है, जो हमें निरंतर सफाई सेवा देकर एक वारियर्स के रूप में फर्ज निभा रहे है। आज इन्हीं सफाई योद्धाओं के सम्मान में शिवसेना गोंदिया जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे ने शहर के दस खोली, उत्कल नगर आदि क्षेत्र में घर घर जाकर करीब 200 सफाई योद्धाओं को प्लास्टिक की बाल्टी और मग भेंट स्वरूप प्रदान की और सम्मान कर मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख विंध्य मुकेश शिवहरे के साथ महाराष्ट्र सफाई कामगार सेना जिला अध्यक्ष राजा करियार, मुकेश नायक, मदन बघेल, सचिन शेन्द्रे, विशाल नागले, अनूप नागले, रविन्द्रकुमार, सुशांत राणे, गोलू समुन्दरे, सोनू चौहान, मीत मरुबन, कुणाल शेन्द्रे, गणेश मोगरे एवं गुलसन दिप व मित्र साथियों ने सहयोग प्रदान किया।





