गोंदिया,19 मई। पिछले 37 दिनों से एक भी करोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नही मिलने पर गोंदिया जिला ग्रीन सूची में चल रहा था। आज दो व्यक्ति की स्वेब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर फिर जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के तहत पहला करोना बाधित व्यक्ति 15 मई की शाम ट्रक में बैठकर मुंबई से गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव तहसील में आया था। उसे एवं उसके साथ के लोगो को 16 मई को जिला क्रीड़ा संकुल में संस्थात्मक क्वारंटाइन किया गया था। उस व्यक्ति को बुखार आने पर 17 मई को उसके गले की स्वेब सेंपल लेकर जांच हेतु नागपुर प्रयोगशाला भेजी गई थी, जिसकी आज 19 मई को रिपोर्ट कोरोना बाधित पॉजिटिव आयी हैं।
इसी तरह जिले के आमगांव तहसील में 17 मई को मुम्बई से टैक्सी करके आयी 22 वर्षीय युवती जो मुंबई मे प्रायवेट अस्पताल मे नर्स थी,उन्होने स्वयं जिला सामान्य रुग्णालय में चेकअप कराया था, जिसकी स्वेब नमूनें की रिपोर्ट करोना संक्रमण बाधित पॉजिटिव आयी है।दोनों संक्रमित व्यक्तियों को रिपोर्ट आने के बाद क्रीड़ा संकुल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े ने दी।





