26.1 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home हिंदी खबरे मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख ठाकरे के पहल पर शिवसेना-युवासेना द्वारा 165...

मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख ठाकरे के पहल पर शिवसेना-युवासेना द्वारा 165 यूनिट रक्तदान

ब्लड की कमी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने उठाये कदम, शिवसेना नहीं होने देंगी रक्त की कमी

0
166

गोंदिया,30 मई। कोरोना संकटकाल में जारी लॉकडाउन एवं राज्य में कोविड-19 के मामले को बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार हर संकट से निपटने अपनी कुशलता व प्रशासकीय प्रणाली से कार्य कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे हर स्थिति पर नजर लगाए हुए है तथा उससे निपटने कारगर कदम उठा रहे है। मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख ठाकरे ने राज्य में कोरोना से जंग जितने व रक्त की कमी को पूर्ण करने हेतु राज्य की जनता के साथ साथ शिवसेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को आगे आकर रक्तदान करने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री व पक्षप्रमुख ठाकरे की इसी अपील व पहल का स्वागत करते हुए गोंदिया शिवसेना-युवासेना ने जिला शासकीय बाई गंगाबाई महिला रुग्णालय में जाकर 165 यूनिट रक्तदान कर जिले में रक्त की कमी की पूर्तता की।

बताया गया कि ब्लड बैंक में रक्त संकलन करने की व्यवस्था न होने पर आज 41 लोगो ने रक्तदान किया, जबकि 125 लोगो की यादी ब्लड बैंक में सौपी गई हैं। व्यवस्था के अनुसार ब्लड डोनेट किया जाएगा। इसी तरह लोकमान्य ब्लड बैंक में एक सिकलसेल के मरीज को तत्काल में ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर शिवसेना द्वारा उस सिकलसेल मरीज बच्चे को रक्तदान किया गया। रक्तदान के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।

इस रक्तदान शिविर के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश शिवहरे, जिला समन्वयक पंकज यादव, उपजिला प्रमुख तेजराम मोरघडे, जिला संगठक सुनील लांजेवार, विधानसभा संघटक दिल्लू गुप्ता, गोंदिया शहर प्रमुख गुड्डू उके, उपजिला संगठक अशोक अरखेल, गोलू दोहरे, युवसेना तालुका अधिकारी पिंटू कटरे, गोंदिया शहर अधिकारी आशु मक्कड़, शहर उप्रमुख राजू नागरिकर, कालू पारधी, मेघराज चौधरी इत्यादि सहित रक्तदाता उपस्थित थे।रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन शहर युवा समन्वयक ऋषभ मिश्रा ने किया।