गोरेगांव – कोविड-१९ की रोकथाम के लिए शासन द्वारा बाहर से आने वालों को होम क्वारंटाइन के बजाए संस्थात्मक क्वारंटाइन में रखने का आदेश दिया गया है। गोरेगांव तहसील की जिला परिषद स्कूल पिंडकेपार की ईमारत को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस स्कूल में क्वारंटाइन में रहने वालों में स्कूल की तस्वीर ही बदल दी है। स्कूल में निवास करने वालों में स्कूल की साफ-सफाई के साथ पौंधों को प्रतिदिन पानी देकर स्कूल को हरा-भरा कर दिया है। स्कूल में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है कि स्कूल ग्रीन एंड क्लिन हो गई है।
बता दें कि पिंडकेपार जिला परिषद स्कूल में ग्राम के ही पूर्व विद्यार्थी तथा ग्रामीणों को क्वारंटाइन के तौर पर १४ दिनों तक रखा गया है। जहां पर उन्हें स्कूल की ओर से शुद्ध पेयजल, बिजली, पंखे तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाती के साथ फुल और फलों के पेड़ लगे हुए है। इस स्कूल में क्वारंटाइन होने वाले स्कूल के पूर्व विद्यार्थी होने से उन्होंने एक निश्चय किया है कि १४ दिनों तक स्कूल की सेवा की जाए। इसी उद्देश्य को लेकर स्कूल ईमारत स्वच्छता गृह, स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर प्रतिदिन पौंधों और पेड़ों को पानी देकर स्वच्छ व सुंदर बना दिया गया है। स्कूल में प्रवेश करते ही नए से क्वारंटाइन में आने वाले इतने प्रसन्न हो जाते है कि वे इस कार्य में जुट जाते है। स्कूल की सुंदरता देखते ही बनती है। क्वारंटाइन सेंटर होने से स्कूल की तस्वीर ही बदल गई है।





