24.9 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे भंडारा 2,चंद्रपूर 1,गोंदिया 45 और बालाघाट मे 56 सारस

भंडारा 2,चंद्रपूर 1,गोंदिया 45 और बालाघाट मे 56 सारस

0
275

गोंदिया,20 जूनः- पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण तथा संवर्धन के किए अविरत कार्यरत “सेवा” संस्था  (Sustaining Environment and Wildlife Assemblage) द्वारा “सेवा” संस्था के अध्यक्ष श्री सावन बहेकार तथा सारस संरक्षण प्रकल्प प्रभारी सेवा संस्था सदस्य इनके मार्गदर्शन में सारस गणना का कार्य पारंपारिक तथा शास्त्रीय पध्दती से किया गया। छह दिनों तक चली सारस गणना में गोंदिया तथा बालाघाट जिले में कुल 70 एवं 80 जगहों पर सेवा संस्था के सदस्य स्थानिय किसान, सारस मित्र तथा वन विभाग गोंदिया और बालाघाट के अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा सारस गणना को अंजाम दिया गया।

बालाघाट जिले के लिए 21 तथा गोंदिया भंडारा जिले में 23 टिमे बनाकर सारस के विश्रांती स्थल पर सुबह 5.00 बजे पहुंचकर 10.00 बजे तक विविध स्थानों पर प्रत्यक्ष जाकर गणना की गयी। प्रत्येक टिम में 2-4 सेवा संस्था के सदस्य तथा वनविभाग कर्मचारियों का समावेश किया गया था । संस्था के सदस्यों द्वारा पुरे वर्षभर सारस के विश्राम स्थल, प्रजनन अधिवास तथा भोजन के लिए प्रयुक्त भ्रमण पद का अभ्यास किया जाता है साथ ही सारस के अधिवास एवं उनके आसपास रहनेवाले किसानों को सारस का महत्व बताकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया जाता है। परिसर के स्कुल तथा महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं सारस संवर्धन एवं संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से सारस संरक्षण अभियान से जोड़ा जाता है। बाघ एवं वैनगंगा नदी महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के गोंदिया तथा बालाघाट जिलों को विभाजित करती है। भौगोलिक दृष्टिकोण से नदी के दोनों ओर के प्रदेश की जैवविविधता मे काफी समानता पायी जी है। अतः कुछ सारस के जोडें अधिवास तथा भोजन के लिए दोनों ओर के प्रदेशों में समान रूप से विचरण करते पाये जाते है। सिमाओं का बंधन उनके लिए मायने नही रखता जो मनुष्य के लिए एक अच्छा सबक है।

गोंदिया जिले में दिनांक 13.06.2020 को कुल 23 टिमों में कुल 70 से 80 स्थानों पर सुबह 5.00 बजे जाकर जिसमें हर स्थान पर वनविभाग के कर्मचारियों के साथ गणना की गयी। आकडों की विश्वसनियता एवं सारस की उपस्थिती पर संदेह की गुंजाईश ना रहे इसके लिए दिनांक 13 से 18 तक प्रतिदिन सुबह एवं शाम सभी सारस अधिवास पर जाकर सारस की स्थिती का जायजा लिया गया। जिसमे खेत, तालाब, नदियों पर जाकर स्थानिय लोगों से भी बातचित की गयी। दिनांक 14.06.2020 को बालाघाट जिले में 21 टिमो द्वारा 60 से 70 स्थानों पर प्रकल्प प्रभारी श्री अविजित परिहार इनके मार्गदर्शन में गणना कार्य किया गया।

सारस गणना के संपूर्ण अभियान में उपवनसंरक्षकएस. युवराज वनविभाग गोंदिया तथा दक्षिण वनमंडल बालाघाट के मंडल अधिकारी  अनुराग कुमार इनका अमुल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला। साथ ही वनविभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी हट्टा धर्मेंद्र शर्मा, वनपरिक्षेत्र अधिकारी गोंदियासुशिल नादवटे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी आमगांव पी.बी.चन्ने, वनपरिक्षेत्र अधिकारी तिरोडा शेषराव आकरे, गोंदिया ज़िल्हा पोलिस अधिक्षक मंगेश शिंदे व समस्त वनकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। सेवा संस्था के सभी सदस्यों ने गणना कार्य में अथक प्रयास किये। भरत जसानी, चेतन जसानी, अंकित ठाकुर, शशांक लाडेकर, कन्हैया उदापुरे, दुस्यंत आकरे, संजय आकरे,  अशोक पडोळे, दुश्यंत रेभे, श्री अश्विनीकुमार पटले, पिंटु वंजारी, रूचीर देशमुख, मुकुंद धुर्वे,  बबलु चुटे,  बंटी शर्मा, रिशील डाहाके, सौरभ घरडे, सलिम शेख, दिपक मुंदडा, राकेश डोये,  दानवीर मस्करे,  कमलेश कांमडे,  जैपाल ठाकुर, जलाराम बुधेवार, प्रशांत मेंडे, श्री प्रविण मेंढे, श्री विकास फरकुंडे, डॉ. तांडेकर,  मनिष कुर्वे, डिलेश कुसराम, लोकेश भोयर,संदिप तुरकर, पप्पु बिसेन,शेरबहादुर कटरे, बसंत बोपचे,  धर्मेद्र बिसेन, श्री राहुल भावे, श्री रतिराम क्षीरसागर,  ललित भांडारकर, रवि पालेवार, .अभय कोचर   निशांत देशमुख,  सिंकदर मिश्रा,   गौरव मटाले,  नखाते, कार्तिक चौहान,  शेखर फुडे, विशाल कटरे, जितु हरिनखेड़े, . मुकेश बिसेन, . तपेश कटरे,. चंदन राहंगडाले,  राकेश टेंभुर्णीकर,  पराग जीवानी,  अमित बेलेकर, . अतुल ढबाले,TRACT संस्था एवं भंडारा जिले मे  SEAT संस्था के . शाहिद खान राजकमल जोब यह सारस गणना २०२० में सहभागी हुए।

 

     आकडों में सारस गणना

  • गोंदिया जिला 45-47
  • बालाघाट जिला 56-58
  • भंडारा जिला 02
  • चंद्रपूर जिला –    01