गोंदिया,25जूनः-महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंड़ल द्वारा 3 महीने के एकत्रित बिल से जनता को आर्थिक चोट पड़ रही है। कोरोना काल मे पहले से ही लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे है उपर से ये 3 महीने का बिजली बिल आने से आम जनता परेशान है । इस प्रेस नोट के माध्यम से अड़ सचिन बंसोड़ ने महाराष्ट्र शासन से मांग की है कि इस कठीण परिस्तिथि में जनता को राहत दे एक तो 3 महीने का बिजली बिल माफ् करे या फिर बिल कम कर के दे जिस से लोगो को कुछ राहत मिल सके । एव महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल को सरकार निर्देष दे कि अभी की पतिस्तिथि में प्रति यूनिट दर में कोई भी वृध्दि ना कि जाएं एवम कोई भी अतिरिक्त चार्जेज बिल में जोड़कर ना दिए जाएं।
इस समय कोरोना काल के वजह से लोगो की आर्थिक स्तिथि बरोबर नही है जनता पहले से ही परेशान है ऊपर से इस 3 महीने के बिजली बिल ने लोगो को काफी परेशानी में डाल दिया है इसलिए सरकार लोगो की समस्या को समझे और शिघ्र ही महाराष्ट्र सरकार इस बिजली बिल की समस्या का समाधान करें ऐसी मांग इस प्रेस नोट द्वारा महाराष्ट्र शासन से अड़ सचिन बंसोड़ ने महाराष्ट्र सरकार से की है ।





