ऑनलाइन कारोबार में मिलेंगी अगले 6 महीने में एक लाख से ज्यादा नौकरियां

0
14

मुंबई। भारत का ऑनलाइन कारोबार अगले छह महीने में एक लाख से ज्यादा नौकरियां दे सकता है। रिक्रूटमेंट फर्म इन-हेल्म लीडरशिप सॉल्यूशंस ने यह अनुमान लगाया है। देश में हर तरह की ऑनलाइन सर्विस का बाजार अभी औसतन 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। जबकि दुनिया के दूसरे बाजारों में यह रफ्तार 8-10 फीसदी ही है। साल 2013 में 80 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। ई-कॉमर्स सेक्टर 2013-14 में 12.6 अरब डॉलर (करीब 77,390 करोड़ रुपए) तक पहुंचा। जो 2009 में महज 3.8 अरब डॉलर (लगभग 23,340 करोड़ रुपए) था।

फर्म के कंट्री हेड प्रशांत नायर के मुताबिक, ऑनलाइन कंपनियां सही टैलेंट के लिए अब जॉब कंसल्टेंट्स का रुख कर रही हैं। इससे पता चलता है कि इस सेक्टर में मानव संसाधन की मांग बढ़ रही है। दूसरे विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगले पांच से छह साल तक इस सेक्टर में यही तेजी बरकरार रहेगी।
राइट टैलेंट की तलाश बड़ा चैलेंज
ऑनलाइन कंपनियां अब ऐसे लोगों की नियुक्ति पर जोर दे रही हैं जो विशेषज्ञता रखते हैं। वहीं आईटी, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट जैसे सेक्टरों की तरह ऑनलाइन सेक्टर के कर्मचारी भी सैलरी से ज्यादा तवज्जो काम-काज के माहौल को दे रहे हैं। साथ ही सशक्तिकरण और इनोवेशन को भी।

रिटेल सेक्टर के लिए बढ़ी चुनौती
नायर के मुताबिक, ऑनलाइन सेक्टर के बड़े खिलाड़ी अमेजन और फ्लिपकार्ट अब तेज डिलिवरी पर फोकस कर रहे हैं। इसने रिटेल सेक्टर के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। चुनौती से निपटने के लिए रिटेल सेक्टर की बड़ी कंपनियों को अपनी रणनीति दोबारा से बनानी होगी। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाना होगा