भोपाल(न्युजएजंसी)-मध्य प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान मंगलवार को शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 5 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी समारोह में मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शिवराज कैबिनेट में नरोत्तम मिश्रा, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, मीना सिंह और कमल पटेल ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन के द्वारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए सभी विधायकों और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद भी मास्क लगाया और वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम राजभवन में हुआ इस दौरान कोई भी वीवीआईपी या अन्य नेता मौजूद नहीं रहे। जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले अमित शाह से ज्योतिराज सिंधिया की मुलाकात के बाद नई लिस्ट तैयार की गई थी जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक भी इस लिस्ट में शामिल है। मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और भाजपा के पास मुख्यमंत्री समेत कुल 35 मंत्री बन सकते हैं। बता दें कि 21 मार्च को लॉक डाउन के दौरान ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का तख्तापलट होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन विधायकों के टूटने के बाद और ज्योति राव सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद सरकार अपना बहुमत खो बैठी। जिसके बाद राज्यपाल को भाजपा ने अपना बहुमत साबित किया और प्रदेश में सरकार बनाएं।





