26.9 C
Gondiā
Saturday, July 11, 2026
Home राजकीय कोरोना जैसी आपदा से निपटने हेतु सासंद निधीसे भंडारा-गोंदिया जिला प्रशासन को...

कोरोना जैसी आपदा से निपटने हेतु सासंद निधीसे भंडारा-गोंदिया जिला प्रशासन को 25-25 लाख

सासंद प्रफुल पटेल ने खासदार स्थानिक विकास निधि से भंडारा-गोंदिया जिला प्रशासन को दिया निधी

0
323

गोंदिया,27 मार्च। संपूर्ण भारत में वैश्विक महामारी से सबसे अधिक जूझ रहे महाराष्ट्र में इस कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किये जा रहे वही अनेको उपाय योजनाओं के तहत संचारबदी कर लोंगो को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।आज राष्ट्रवादी काँग्रेस के नेता एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सासंद प्रफुल पटेल ने इस आपदा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इससे निपटने हेतु सभी लोगो को सहयोग करने की अपील कर घरों में ही रहने की हिदायत दी है।सासंद पटेल ने गोंदिया एंव भंडारा जिले के जिलाधिकारी से बातचीत कर संकट के इस दौर से निपटने हेतु अपनी सासंद विकास निधि से 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

सासंद प्रफुल पटेल ने कहा, आज आपातकालीन एव अतिआवश्यक सेवा के रुप में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी व मीडिया कर्मी अपनी जान खतरे में डालकर सेवाएं दे रहे है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। इसके साथ ही सासंद पटेल ने इस आपदा पर सभी सार्वजनिक, धार्मिक व सेवाभावी संस्थाओं को जरूरत पड़ने पर सहयोग करने की अपील भी की।