गोंदिया,29 अप्रेल:दक्षिण पूर्व रेल्वे बिलासपूर के महाप्रबंधक श्री गौतम बॅनर्जी से सांसद प्रफुल पटेल ने रेलसंबधी समस्याओं के विषय पर फोन कर विस्तृत चर्चा की है। सांसद पटेल ने लाॅकडाऊन हटने के बाद गोंदिया भंडारा जिले के रेल विभाग के विविध प्रश्नो के निराकरण हेतु गोंदिया का दौरा कर समस्याए सुलझाने की बात कही । गोंदिया शहर में स्थित सरकारी तालाव के सौंदर्यीकरण हेतु विशेष तौर पर रेल विभाग की ओर से निधी देकर तलाव को सुंदर बनाने, गुजराती समाजवाडी के बाजु से सिधा पैदल व दुचाकी वाहनो को स्टेशन जाने हेतु नया रास्ता बनाने के भविष्य में बढती हुई रेल यात्रीयो की संख्या को देखते हुए रेल सुविधाओं में विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा हुई । भंडारा, गोंदिया, तुमसर, तिरोडा व जिले के अन्य रेल्वे स्टेशनों पर रेल यात्रीओं की सुविधा हेतु आवश्यक कार्य करने व भंडारा व गोंदिया स्टेशन का दर्जा बढाने के संदर्भ में सांसद पटेल ने प्रस्ताव दिया। गोंदिया – जबलपुर रेल लाईन का ब्राडगेज का कार्य शिघ्र पूरा हो इस हेतु हेतु सांसद पटेल सुरवात से ध्यान दे रहे है, उसे शीघ्र पुरा करने हेतु रेलमंत्री पियुश गोयल से फोन पर चर्चा की। ज्ञात रहे गोंदिया-चंद्रपुर ब्राडगेज के कार्य व इस रेलमार्ग पर सुपर फाॅस्ट ट्रेने चलाने हेतु सांसद पटेल के सार्थक प्रयासों को सफलता मिली थी। जबलपुर तक ब्राडगेज लाईन का कार्य शिघ्रताशिघ्र पुरा करने का आश्वासन रेल मंत्री पियुष गोयल ने टेलीफोन पर हुई चर्चा के दौरान दिया ।





