तीरंदाजी कला को जिले में व्यापक रूप देने का प्रयास किया जाएगा- पूर्व विधायक राजेंद्र जैन

0
11

तिरोडा : महाराष्ट्र तीरंदाजी संघ और अमेच्योर तीरंदाजी संघ गोंदिया के सहयोग से जिले में पहली बार 19वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी कला प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक स्थानीय सी.जे पटेल कॉलेज के मैदान में किया गया है।

इस भव्य प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, उपजिलाधिकारी पूजा गायकवाड़, प्रमोद चंदुरकर सचिव महाराष्ट्र तीरंदाजी संघ, डॉ संदीप मेश्राम अध्यक्ष एमेच्योर तीरंदाजी संघ, सचिव सुनील शेंडे, प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, जिब्रीलभाई पठान, विजय खोबरागड़े, सोनल बुदेले मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।

अवसरपर विधायक जैन ने सांसद प्रफुल्ल पटेल के माध्यम से तीरंदाजी कला को जिले में विकसित करने के लिए यथासंभव सामग्री और वित्तीय सहायता प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की। प्रमोद चंदुरकर ने कहा कि इस आयोजन से गोंदिया के खिलाड़ी देश में नाम कमाएंगे। इस टूर्नामेंट में पूरे महाराष्ट्र के करीब 900 खिलाड़ी इंडियन, रिकवर, कंपाउंड वर्ग में खेलेंगे, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी भी होंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, ओलंपिक प्रतिभागी पहली बार तिरोडा आएंगे। इसी तरह अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

आयोजन के अंत में, गुजरात में राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन में एनसीसी के सभी कैडेट, दीपक घरजारे, सुरेश शहारे, विकेश मेश्राम, खुशाल पिंजरघरे, अमन नंदेश्वर, निखिल शेंडे, राहुल रहांगडाले आदि प्रयास कर रहे हैं। जिला सचिव सुनील शेंडे ने बताया कि प्रतियोगिता देखने हेतु शहर के सभी नागरिक, बच्चो और शिक्षक आदि ने उपस्थित होकर लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मेश्राम ने और आभार संजय नागपुरे ने किया।