23.6 C
Gondiā
Tuesday, August 18, 2026
Home क्रीडा गोंदिया के व्यवसायी नितिन जिंदल ने जिते 4 पदक

गोंदिया के व्यवसायी नितिन जिंदल ने जिते 4 पदक

0
64
गोंदिया,02 अक्तुंबर। अगर लक्ष्य मजबूत हो तो हौसलों को कोई तोड़ नही सकता। यही हौसला दिखाया है गोंदिया के तरूण व्यवसायी नितिन जिंदल ने। जिन्होंने राज्यस्तरीय स्विमिंग( तैराकी) स्पर्धा में चार पदक जितकर तैराकी में गोंदिया को गौरान्वित करने का कार्य किया है।
गोंदिया शहर में पहली बार 29 व 30 सितंबर 2018 को महाराष्ट्र राज्यस्तरीय जलतरण स्पर्धा का आयोजन शहर के मरारटोली स्थित जलतरण स्टेडियम में गोंदिया डिस्ट्रीक्ट वेटरन अॅक्वाटिक असोसिएशन, संलग्र महाराष्ट्र राज्य वेटरन अॅक्वाटिक असोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था। इस तैराकी स्पर्धा में राज्यभर से अनेकों तैराकीयों ने भाग लिया था।
गोंदिया शहर के युवा बर्तन व्यवसायी नितिन जिंदल ने शौकीया तौर पर तैराकी करने का मानस बनाया था और वे इस स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी बनें। परंतु तैराकी के इस शौक में महारथी निकलें नितिन जिंदल ने हुनरबाजों को पछाड़ते हुए एम-100 फ्री स्टाईल में ब्राउन मेडल, एम-50 की तैराकी में ब्रेस्ट ईस्टोक सिल्वर मेडल, 200 मीटर की तैराकी में फ्री स्टाईल ब्राउन मेडल एवं 50 मीटर की फ्री स्टाईल स्पर्धा में ब्राउन मेडल जितकर राज्यस्तर में तैराकी में पहली बार गोंदिया को 4 मेडल दिलाने में सफलता प्राप्त की है।
आयोजकों में दिपक कदम, अमित बुध्दे, राजेश कनोजिया, अमृत इंगले, अनिल सहारे, लायस क्लब परिवार, मित्र परिवार एवं पारिवारीक लोगोंं ने इस सफलता पर नितिन जिंदल को बधाई दी।