26.9 C
Gondiā
Tuesday, August 4, 2026
Home Top News बोरतलाव सीमापर सात नक्षली ढेर

बोरतलाव सीमापर सात नक्षली ढेर

0
50
file photo

गोंदिया,दि.03ः- महाराष्ट्र एंव छत्तीसगड राज्य की सीमा से सटे हुये राजनांदगांव जिले के थाना बागनदी ओर बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाड़ियों के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है. यहां से सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है. पुलिस को 7 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. यहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला बल, डीआरजी और सीएएफ की पार्टी रवाना की गई थी. नक्सलियों के शव के अलावा पुलिस ने AK-47, 303 राइफल, 12 बोर बंदूक, सिंगल शाट रायफल समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है.इस दौरान मुठभेड़ में 3 जवान घायल हुए हैं लेकिन तीनों की हालत खतरे से बाहर है.महाराष्ट्र की सीमा पर बागनदी थाना क्षेेत्र का यह मामला है, जानकारी मिलने तक अभी भी मुठभेड़ जारी है।