गोरेगाव,दि.२७ः तिरोडा विधानसभा मतदार संघसे काँग्रेस ओबीसी आघाडी के जिल्हाध्यक्ष एंव जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र कटरे ने प्रदेश काँग्रेस को आवेदन कर उम्मीदवारी मांगी है। महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं ।वैसे-वैसे राजनीतिक क्षेत्र में बड़े तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। तिरोडा विधानसभा क्षेत्र पर जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कटरे ने दावा कर उम्मीदवारी का आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी विभाग की विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण सभा १४ जुलाई को तिलक भवन मुंबई मे प्रदेश अध्यक्ष भानुदास माळी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। उक्त सभा मे गोंदिया जिला काँग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष कटरे ने गोंदिया जिले की चारो विधानसभाओ की वर्तमान परिस्थितीयो पर चर्चा कर तिरोडा विधानसभा की विस्तृत जानकारी रखते हुए तिरोडा विधानसभा के लिए भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पक्ष की ओर से उमेदवारी मिलने हेतु आवेदन पेश किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भानुदास माळी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की ओबीसी कांग्रेस पूरे महाराष्ट्र में सक्रियता से काम कर रहा है । इसलिए ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों को विधानसभा की उम्मीदवारी दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । जानकारी यह भी दी गई है कि,महाराष्ट्र में ओबीसी समाज 55 प्रतिशत से अधिक होकर है महाविकस आघाड़ी में जो सीटे कांग्रेस के कोटे में रहेंगी उसमे कम से कम 20 प्रतिशत सीटे ओबीसी काँग्रेस के पदाधिकारियों लिए मांगी जाएगी । सभा में तुकाराम मुंडे, पांडुरंग कुंभार, धनराज राठौड , महेंद्र घरत , इजी . प्रकाश जानकर, धनराज मूंगले, शंकर राउत , वसंत मुंडे , उमाकांत धांडे, विनोद अहीरकर, कुमारी श्रुती मात्रे, विजय राउत, जमदेव पाटील, श्रीमती मंगला भुजबळ , श्रीमती अश्मा चिखलेकर, राम डहाके, डॉ. कांचनकुमार चारे, सुनील पंडित, आदी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधीकारी उपस्थीत थे। सभा का संचालन नामदेव चौहान व आभार इंजी. प्रकाश जानकर ने माना ।





