गोंदिया. स्थानीय रेलटोली स्थित श्री गुर्जर क्षत्रिय समाज हॉल में श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संविधान की 75 वीं हिरक महोत्सव निमित्त तीन दिवसीय संविधान जागर अभियान व व्यसनमुक्त पहाटा 2026 का भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसी कार्यक्रम अंतर्गत चतुर्थ चरण में राधाबाई बहेकार स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों का वार्षिक सांस्कृतिक सम्मेलन संयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक धर्मदाय आयुक्त डा. दिशा पजई ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था की संचालक कल्पना बहेकार, लावण्या एज्युकेशन सोसायटी की संचालिका मंजूषा फुंडे, पार्षद संगीता देशमुख, मीना टेंभरे, प्राचार्य सतीश नागारेड्डी व उप प्राचार्या प्रिया वर्मा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हस्ते महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई. इसके बाद छात्रा त्रिशा फुले ने स्वागत डांस प्रस्तुत किया. छात्राओं ने प्रसिध्द गीत जय जगत जय जगत को सुंदर तरीके से प्रस्तुत कर उपस्थितों का मन मोह लिया.
प्रस्तावना प्राचार्य सतीश नागारेड्डी ने रखते हुए बताया कि नर्सिंग क्षेत्र में आगे काम करने वाले विद्यार्थियों को इमानदारी के साथ काम करना है. बिना किसी भेदभाव के मरीज की सेवा करना है. विगत 14 वर्षों से राधाबाई बहेकार नर्सिंग स्कूल का सफल संचालन हो रहा है. यह गोंदिया वासियों के लिए गर्व का विषय है.
इस अवसर पर विठ्ठल गीत, भिम गीत, राजस्थानी, गोंडी नृत्य, शिवाजी महाराज, महाभारत द्रोपदी चिरहरण, मराठी लावणी, कल्चर थीम डांस, साउथ इंडिया व रेपपॉप जैसे अनेक प्रकार के नृत्य छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम की अध्यक्ष डा.पजई ने अपने मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की ओथ सेरेमनी के लिए शुभकामनाएं दी. संचालन व आभार प्रदर्शन संयुक्त रूप से आंचल भालाधरे व माया मोहारे ने किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के माता-पिता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.





