गोरेगाव-जनकल्याण ग्रामीण बिगर शेती सहकारी पतसंस्था मर्यादित तुमखेडा( बुज) के नेतृत्व मे मुक्त पतसंस्था के कार्यालय सभागृह मे गोरेगाव नगरपंचायत के नगराध्यक्ष तेजराम( छोटू) बिसेन तथा नगरपंचायत के उपाध्यक्ष मलेश्यामजी एरोला इनका शाल श्रीफळ तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.
इस सत्कार समारोह की अध्यक्षता जनकल्याण पतसंस्था के अध्यक्ष राजेश तुमसरेने की.इस अवसर पर प्रमुख अतिथी के रूप मे गोरेगाव तालुका पत्रकार संघ के अध्यक्ष रणजीत सरोजकर. तुमखेडा के सरपंच रंजू कुमार येडे. उपसरपंच सुषमाताई तुमसरे. पूरगाव के उपसरपंच नरेंद्र रहांगडाले. जनकल्याण पतसंस्था के उपाध्यक्ष केशव चवारे,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिल्ली मोहगाव के वैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर हेमंत कुमार बोपचे, युवा बचत गटके युवराज बनसोड, सुरेश पटले तथा जनकल्याण पतसंस्था के संचालक मंडल के माधवराव आदमने, बारारामजी वडेगाव,गुलाबराव मौदेकर, एल.डी,चंद्रिकापुरे,दिवाकर जांभुळकर, पतसंस्था के व्यवस्थापक के.टी. राऊत तथा कॅशियर गुणवंत वंजारी, प्रदीप सरोजकर आदी मान्यवर उपस्थित थे.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनकल्याण पतसंस्था के सभी संचालक मंडळ कर्मचारी ने अथक परिश्रम किया! इस कार्यक्रम मे काफी संख्या मे लोक उपस्थित थे.





