गोंदिया : पंचायत समिति गोंदिया के अंतर्गत काटी केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। चौथी, पाँचवीं, सातवीं एवं आठवीं छात्रवृत्ति परीक्षाओं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में केंद्र के कुल 305 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर काटी केंद्र की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का उत्कृष्ट परिचय दिया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे जिले में काटी केंद्र की सराहना हो रही है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के पीछे केंद्र के प्रधानाध्यापकों का प्रभावी नेतृत्व, शिक्षकों का सतत एवं योजनाबद्ध मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग तथा विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम प्रमुख कारण रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष मार्गदर्शन कक्षाएँ, नियमित अभ्यास परीक्षाएँ तथा गुणवत्तावर्धन गतिविधियों का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्या कु. आनंदी वाडीवा, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती जीतेश्वरी रहांगडाले, शिक्षा अधिकारी श्री पवन खंदारे, समूह शिक्षा अधिकारी श्री राजेश रेवतकर, विस्तार अधिकारी श्री एम. एल. मेश्राम, केंद्र समन्वयक श्री हितेशकुमार रहांगडाले, तथा एस. एस. बिसेन, कु. पी. ए. बैस,जी. जी. ऊके,विजय वैद्य,वीरेंद्र भोवते, ब्रजेश सिंह मच्छीरके, कु. गितेश्वरी येडे,राजेश गौतम,श्रावण मरसकोल्हे,योगेश दाऊदसरे,अजय पारधी,सी. आर. पंधरे, श्रीमती के. एम. कोल्हटकर, श्रीमती लक्ष्मी तुरकर, श्री तेजसकर एवं श्री मात्रे ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
काटी केंद्र ने निरंतर गुणवत्ता, नवाचारपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी के बल पर जिले में एक आदर्श स्थापित किया है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यहाँ के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर केंद्र का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।





