43.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे बालाघाट में सराफा व्यापारी की गोली मार कर हत्या

बालाघाट में सराफा व्यापारी की गोली मार कर हत्या

0
35

बालाघाट (मध्यप्रदेश)२१ नवबंर। बालाघाट शहर के सराफा व्यापारी धर्म ज्वेलर्स के संचालक श्री अनिल कांकारिया की अज्ञात लोगों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार २० नवंबर की रात करीब ११.३० बजे कुछ अज्ञात नकाब पोश लोग शहर के मुखय बाजार स्थित धर्म ज्वेलर्स आए और अनिल कांकारिया पर गोली चला दी। जानकारी यहीं मिल रही है कि सीधे सिर पर गोली लगाने के कारण अनिल कांकरिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घर के अन्य परिजन जब तक कुछ समझ पाते  नकाबपोश आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान अमित सांघी, एएसपी आकाश भूरिया के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

बालाघाट जैसे शांत शहर में इस तरह की घटना होने की जानकारी मिलते ही लोगों का भारी हुजूम धर्म ज्वेलर्स के बाहर लग गया। पुलिस ने शहर की घेरबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शहर में इस तरह की घटना से पूरा व्यापारी वर्ग सहम गया है।

blank