27.4 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे मुख्यमंत्री के जन्मदिनपर पालकमंत्री फुकेने किया स्कूल बैग और वाटर बैग का...

मुख्यमंत्री के जन्मदिनपर पालकमंत्री फुकेने किया स्कूल बैग और वाटर बैग का वितरण

0
49

गोंदिया दि.22:- राज्य के लाडले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला परिषद शाला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग और वाटर बैग वितरण का कार्यक्रम जिल्हा परिषद शाला फुलचुर मे पुर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चतुर द्वारा आयोजित किया था। जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के हस्ते स्कूल बैग और वाटर बैग का शालेय विद्यर्थियों को वितरण किया गया।पालकमंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालय फुलचुर को भेंट देकर जानकारी ली, वहा उनका ग्राम पंचायत की और से शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर आयोजक राजेश चतुर, पूर्व जि.प. अध्यक्ष नेतराम भाऊ कटरे, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, नप सभापति बेबी अग्रवाल, सुभानराव राहंगडाले, दुर्गेश राहंगडाले, नरेन्द्र तुरकर, राम पुरोहित, महारवाड़ेजी, ज्ञानेश्वर राऊत आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।