26.4 C
Gondiā
Friday, August 7, 2026
Home हिंदी खबरे पवांरी भाषा टिकाने हेतू जनगणना मे पवांरी भाषा का उल्लेख करे-इंजि.मुरलीधर टेंभरे

पवांरी भाषा टिकाने हेतू जनगणना मे पवांरी भाषा का उल्लेख करे-इंजि.मुरलीधर टेंभरे

0
48

बरघाट (सिवनी)१०सितंबर: पवार समाज अपनी सांस्कृतीक व सामाजिक धरोहर से सभी समाज में अपना एक सथान बनाए हुए है. समाज में आज की स्थिति में सांस्कृतीक विचारधारा को भुलकर कुरितियों का बढता प्रमाण यह समाज के लिए नुकसानदाह है. इसलिए सभी समाज बंधु-भाईयों ने इन कुरितियों से हटकर समाज को वैचारिक विचारधारा से समृद्ध बनाने का आवाहन राष्ट्रीय पवार क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष इंजि.मुरलीधर टेंभरे इन्होने किया. वे शिवनी जिले के बरघाट स्थित पवार समाज सभागृह में पवार शिक्षा समिति जिला शिवनी द्वारा आयोजित जिले के १६ खंड के पदाधिकारियों के परिचय सम्मेलन में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पवार शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक हरकचंद टेंभरे इन्होने की. इस अवसर पर राष्ट्रीय पवार क्षत्रीय महासभा के संगठन सचिव खेमेंद्र कटरे, महासभा के अध्यक्ष अ‍ॅड. रुपेंद्र कटरे, जियालाल बोपचे, श्री पटले, वैसे ही पवार शिक्षा समिति शिवनी के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद हरिणखेडे, सचिव कोमलप्रसाद रहांगडाले, सहसचिव बनवारीलाल पटले, कोषाध्यक्ष तुमेश बोपचे, सदस्यांमध्ये अनिल सहारे, धन्नालाल राणा, तेजानंद परिहार, खुबचन्द परिहार, प्रितपाल बघेल, रुपकुमार बिसेन, ओंकार पटले, देवेंद्र ठाकुर, श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती किरण टेंभरे मंच पर उपस्थित थे. blankश्री टेंभरे इन्होने समाज की जनसंख्या स्पष्ट होने के लिए आनेवाले २०२१ के जनगणना में पवार समाज के स्वतंत्र जनगणना करने के लिए सरकार पर दबाव डाल पवारी भाषा का उल्लेख जनगणना में करने का आवाहन किया. पवार क्षत्रीय महासभा को गांव खेडे तक पहुंचाने के लिए समितीया गठित कर वसंतपंचमी के दिन राजाभोज की जयंती उत्सव मनाने का आवाहन किया. वैसे ही समाज के होनहार लेकिन गरीब बच्चो की शिक्षा के लिए शिक्षा कोष का निर्माण कर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा देने का आवाहन किया गया. वैसे ही समाज की परिस्थिती देखकर मृत्युभोज के उपर अपनी परिस्थिती के अनुसार खर्च करे या उसे बंद करे इस पर समाज ने विचार करना चाहिए ताकि किसी परिवार की दुख की घडी में हम उसे और आर्थिक भुर्दंड न दे सके. शादियों में आज कल बढती कूरितियां वैसे ही समय पर शादिया न लगना समाज के लिए qचतन का विषय है. इस पर समाज ने सोच-विचार कर निर्णय लेने का आवाहन किया. इस १६ खंडो के विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों का परिचय कराकर जानकारी दी गई. कार्यक्रम में भारी बरसात के बावजूद शिवनी जिले से भारी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा सम्मिलित हुए थे. कार्यक्रम का आभार शिवप्रसाद हरिणखेडे इन्होने माना.