राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की अभिनव योजना
एनसीसी, एनएसएस , स्काउट ,खेल में प्रवीणता के आधार पर किया गया चयन
भोपाल। कुमारी प्रतिमा डोंगरे, कुमारी राधिका चौधरी ,कुमारी विशाखा डोंगरे ,कुमारी विरली क्षीरसागर ,कुमारी गीता कड़वे, कुमार शानू देशमुख ,अभिषेक कड़वे ,विशेष चौधरी और अभिषेक खरफुसे का चयन समाज के लिए गर्व और गौरव की बात है। उक्त सभी बच्चे अपने -अपने क्षेत्र में प्रवीण है तभी उनका चयन इस महत्वाकांक्षी योजना में हो पाया है।”मां तुझे प्रणाम योजना” के अंतर्गत इन बच्चों को देश की सीमा पर शासकीय व्यय पर भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा। जहां यह बच्चे सैनिकों की गतिविधियों का नजदीकी और बारीकी से अवलोकन कर सकेंगे तथा देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो सकेंगे।
इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष बच्चों को खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा शासकीय व्यय पर विभिन्न देशों से लगी देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भ्रमण हेतु ले जाया जाता है।बच्चों के चयन में वंदे मातरम खेल अकादमी उमरानाला के प्रशिक्षक श्री जितेंद्र फटिंग और श्री राहुल उरकुड़े जी का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन में यह बच्चे खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रवीणता प्राप्त कर रहे हैं।




